PM Kisan Yojana : आपके खाते में अगली किस्त आयेगी या नहीं? ऐसे करें चेक

PM Kisan Yojana : भारत सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है। देश की आबादी का आधे से ज्यादा हिस्सा खेती और किसानी के जरिए अपना जीवन यापन करते हैं। इसीलिए किसानों के लिए भी सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जाती हैं।

देश में कई किसान ऐसे हैं जो खेती के जरिए आज भी बहुत ज्यादा आय अर्जित नहीं कर पाते हैं। ऐसे किसानों को सरकार आर्थिक लाभ देती है। इसके लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना में अब तक 19 किस्तें भेजी जा चुकी हैं। अब लाभ ले रहे करोड़ों किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए बताते हैं आपके खाते में 20वीं किस्त आएगी या नहीं। आप इस तरह अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Also Read – ‘Water Bomb’ से सहमा Pakistan, सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ ले रहे हैं। तो घर बैठे ही पता कर सकते हैं कि आपको किस्त मिलेगी या नहीं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको बहुत सारे ऑप्शन नजर आएंगे जिसमें आपको ‘Know Your Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • फिर नीचे दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • फिर ‘Get Detail’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका स्टेटस आ जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *